एससी-एसटी एसोसिएशन ने सीनियर डीसीएम को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से समस्तीपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सूची सिंह को मखान की माला, मिथिला पाग, चादर और बुके देकर उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे एम्पलाइज यूनियन की ओर से समस्तीपुर मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सूची सिंह को मखान की माला, मिथिला पाग, चादर और बुके देकर उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सम्मानित किया गया. पूर्व मंडल मंत्री लाल बाबू राम ने नेतृत्व किया. इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व मंडल मंत्री लाल बाबू राम ने वार्ता के क्रम में कर्मचारियों के हित में अधिकाधिक कार्य करने का अनुरोध किया ताकि कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके और वे तनाव मुक्त होकर अपना कार्य कर सकें. सीनियर डीसीएम ने कर्मचारियों के हित में अपने स्तर पर कार्य करते रहने का आश्वासन दिया गया एवं इस संबंध में जो भी सुझाव या समस्या प्राप्त होती है उसका निदान ससमय करने का भरोसा दिलाया गया. मौके पर जोनल उपाध्यक्ष रामाकांत राम, उमा कुमारी, ज्योति कुमारी, अनामिका कुमारी, उषा कुमारी, अर्जुन कुमार राऊत, दीपक कुमार, कपिलेश्वर राम, अर्जुन बैठा, संजय कुमार राम, जीतु कुमार, रामु राम, राजन कुमार पासवान, राम कुमारी देवी, संजीव कुमार प्रसाद, राम चन्द्र प्रसाद, राजीव कुमार थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन