Samastipur News: झाड़ू को लेकर सास-बहू की पिटाई, एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Samastipur News: नई झाड़ू के लिए पट्टीदारों ने मिलकर सास-बहू की जमकर पिटाई कर दी। जिससे बहू की इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

Samastipur News: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नई झाड़ू को लेकर पट्टीदारों ने सास-बहू की इतनी पिटाई कर दी कि एक की मौत हो गई। मारपीट में दोनों सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं इलाज के दौरान बहू की मौत हो गई। सास की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला जिले के पटोरी थानाक्षेत्र के चांदपुर धमौन गांव का है। घटना के बाद दोनों महिला को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थिति गंभीर होने की वजह से दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है। यहां इलाज के दौरान बहू कविता देवी की मौत हो गई। 

आपके शहर में

विज्ञापन

परिजनों ने दी घटना की जानकारी

घटना की पूरी जानकारी परिजनों ने दी है। परिजन ने बताया कि मनीष कुमार की मां मानती देवी शुक्रवार की शाम नई झाड़ू खरीदकर लाई और उसे आंगन में रख दिया। इसी बीच किसी ने उनकी नई झाड़ू को गायब कर उसकी जगह पुरानी झाड़ू रख दिया। ऐसा देखकर मानती देवी ने गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद उनके पट्टीदार ने उन्हें लाठी डंडे से मारना शुरू कर दिया। सास को मार खाता देख बीच बचाव करने आई उनकी बहू कविता देवी की भी पट्टीदारों ने पिटाई कर दी। मारपीट में दोनों सास-बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। देर रात परिजनों ने दोनों को पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आज सुबह बहू की मौत हो गई। 

डीएसपी का बयान

मामले को लेकर पटोरी डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी जुलूम राम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, मारपीट के पीछे की वजह नई झाड़ू की जगह पुरानी झाड़ू रख देना बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। कई अन्य के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी का बयान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन