सामान चोरी होने पर महिला ने रुकवाई स्पेशल ट्रेन, समस्तीपुर में एक घंटे तक थमा रेल परिचालन

Updated:
विज्ञापन

AI जेनरेटेड फोटो

Samastipur News: समस्तीपुर में 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में महिला यात्री का सामान चोरी होने के बाद ट्रेन करीब एक घंटे तक रुकी रही. आरपीएफ और रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर सोमवार को उस समय रेल परिचालन करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा, जब 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला का सामान चोरी हो गया. सामान नहीं मिलने पर महिला ने ट्रेन रोक दी, जिससे कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 21 साल से वही स्वाद… मुजफ्फरपुर के इस समोसे के लिए आज भी दूर-दूर से पहुंचते हैं लोग

गंडक कॉलोनी समपार फाटक के पास रुकी ट्रेन

घटना समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर गंडक कॉलोनी समपार फाटक के समीप हुई. जानकारी के अनुसार, दरभंगा निवासी रीति झा स्पेशल ट्रेन से यात्रा कर रही थीं. इसी दौरान उनका सामान चोरी हो गया.

सामान गायब होने की जानकारी मिलने के बाद महिला ने ट्रेन रोककर सामान की तलाश कराने की मांग की. इसके कारण ट्रेन काफी देर तक वहीं खड़ी रही.

मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेल पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही समस्तीपुर जंक्शन से आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. अधिकारियों ने महिला की शिकायत दर्ज की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया.

यह भी पढ़ें: आलू की खेती से लाखों कमाना चाहते हैं? कृषि वैज्ञानिक ने बताए बंपर मुनाफे के आसान तरीके

कई ट्रेनें हुईं लेट

करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी रहने के कारण इस रेलखंड पर कई अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ और कई ट्रेनें विलंब से चलीं.

छापेमारी जारी

रेल थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. देर शाम रेल पुलिस ने किशनपुर और आसपास के इलाकों में छापेमारी भी की. हालांकि, समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी.

पुलिस का कहना है कि चोरी गए सामान और आरोपियों की तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें: हर साल क्यों डूब जाता है मुजफ्फरपुर? नेपाल से लेकर बूढ़ी गंडक तक जानिए बाढ़ की पूरी कहानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन