समस्तीपुर में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, डीआरएम ऑफिस की महिला कर्मी के क्वार्टर से लाखों की चोरी

Updated:
विज्ञापन

चोरी के बाद घर में बिखडा सामान | Prabhat Khabar Network

समस्तीपुर में चोरों ने रेलवे क्वार्टर को निशाना बनाया, जहाँ दिनदहाड़े लाखों के आभूषण और नकदी की चोरी हुई। ड्यूटी पर गई महिला रेलकर्मी के घर से हुई इस बड़ी वारदात ने निवासियों में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

विज्ञापन

Samastipur Quarter Theft: जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. नगर थाना क्षेत्र के गांधी पार्क मोहल्ला रोड संख्या-03 स्थित रेलवे क्वार्टर में बेखौफ चोरों ने दिनदहाड़े एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने सूने घर का मुख्य ग्रिल और दरवाजा तोड़कर भीतर प्रवेश किया. इसके बाद अलमारी का ताला चटकाकर उसमें रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, कीमती सामान और नकद राशि उड़ा ले गए. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से पूरी रेलवे कॉलोनी के निवासियों में गहरा आक्रोश और दहशत का माहौल व्याप्त है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ड्यूटी पर गई थीं महिला कर्मी, शाम को लौटीं तो टूटा मिला मुख्य ग्रिल

इस बड़ी चोरी की घटना को लेकर पीड़ित महिला रेल कर्मी ने नगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है. मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला रेल कर्मी पूनम पांडेय समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय में कार्यरत हैं. उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की सुबह वह रोज की तरह अपने रेलवे क्वार्टर में ठीक से ताला लगाकर ड्यूटी पर चली गई थीं. शाम को जब वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर वापस लौटीं, तो उनके होश उड़ गए. क्वार्टर का मुख्य ग्रिल और अंदर का दरवाजा टूटा हुआ था.भीतर जाने पर कमरे के सारे सामान फर्श पर बिखरे पड़े थे.

अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी साफ

पीड़िता ने घर की बारीकी से जांच की तो पता चला कि चोरों ने गोदरेज अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात, चांदी के सिक्के, नकद रुपए और अन्य आवश्यक दस्तावेज चोरी कर लिए हैं. चोरी गए कुल सामान की कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई और पीड़िता के आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान कर चोरों को जल्द से जल्द दबोचा जा सके.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन