Samastipur: जवाहर नवोदय विद्यालय में रैगिंग पर बवाल, दर्जनभर जूनियर छात्रों को बेल्ट से पीटा

Updated:
विज्ञापन

पूसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय

पूसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में रैगिंग और मारपीट की गंभीर घटना सामने आई है. सीनियर छात्रों द्वारा कथित तौर पर दर्जनभर जूनियर छात्रों को बेल्ट से पीटने का मामला सामने आया है, जिसके बाद सभी घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना ने विद्यालय की छात्रावास व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

विज्ञापन

Jawahar Navodaya Vidyalaya Pusa: पूसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रावास में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि सीनियर छात्रों ने बारी-बारी से करीब दर्जनभर जूनियर छात्रों को बेल्ट से पीटकर घायल कर दिया. घटना के बाद सभी घायल छात्रों को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा में भर्ती कराया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेस में खाना खाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

विद्यालय सूत्रों के अनुसार, छात्रावास के मेस में खाना खाने के दौरान विवाद हुआ. देखते ही देखते मामला बढ़ गया और छात्रावास का माहौल तनावपूर्ण हो गया.

बताया गया कि कक्षा आठवीं के कुछ छात्र वार्डन के निर्देश को दरकिनार करते हुए कक्षा सातवीं के छात्रों को रैगिंग के नाम पर मेस से खाना प्लेट में लेकर छात्रावास के कमरों तक पहुंचाने के लिए मजबूर करते थे.

बार-बार खाना पहुंचाने के लिए बनाया जा रहा था दबाव

सूत्रों के अनुसार, जूनियर छात्रों को बीमारी का बहाना बनाकर मेस से खाना लाने के लिए मजबूर करना सीनियर छात्रों की कथित रैगिंग की परंपरा बन गयी थी. इससे परेशान वार्डन ने सभी छात्रों को मेस में जाकर खाना खाने का निर्देश दिया था. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ने के बाद सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ मारपीट की.

दर्जनभर छात्र घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की जानकारी विद्यालय प्रबंधन को मिलने के बाद घायल छात्रों को अनुमंडलीय अस्पताल पूसा ले जाया गया. छात्रों के शरीर पर बेल्ट से पिटाई के निशान होने की बात सामने आयी है. विद्यालय में करीब 600 छात्र-छात्राएं छात्रावास में रहकर पढ़ाई करते हैं.

वार्डन की कमी से व्यवस्था पर सवाल

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, छात्रावास में हाउस वाइज वार्डन उपलब्ध नहीं होने के कारण यह जिम्मेदारी शिक्षकों को दी जाती रही है. ऐसे में छात्रों के बीच अनुशासन बनाए रखने और छात्रावास की निगरानी को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. घटना ने जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रावास व्यवस्था और रैगिंग रोकने की निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं.

यह भी पढ़ें

Samastipur News: विभूतिपुर में दुष्कर्म के दो मामलों में FIR, POCSO समेत गंभीर धाराएं; फिर भी आरोपी गिरफ्तार नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन