रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक में जताया विरोध

Updated:
विज्ञापन

रेड क्रॉस सोसाइटी के लाइफ सदस्यों की बैठक पटेल मैदान में आयोजित की गई. अध्यक्षता सुनील कुमार सिंह ने की. संचालन मिथलेश कुमार ने किया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : रेड क्रॉस सोसाइटी के लाइफ सदस्यों की बैठक पटेल मैदान में आयोजित की गई. अध्यक्षता सुनील कुमार सिंह ने की. संचालन मिथलेश कुमार ने किया. इसमें सदस्यों ने रेड क्रॉस सोसाइटी के 26 जुलाई को समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक की सूचना पारदर्शी रूप से जारी नहीं करने व रेडक्रॉस सोसाइटी समस्तीपुर पत्रांक 7 के अनुसार जिले के तकरीबन 26 संस्थाओं के अध्यक्ष व सचिव को व कुछ नवनियुक्त लाइफ मेंबरों को ही बुलाया गया. यह रेडक्रॉस सोसाइटी बैठक की अपारदर्शिता और अनियमितता दर्शाता है. सदस्यों ने समाहरणालय रेडक्रॉस सोसाइटी के पदेन अध्यक्ष सह जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी के गतिविधि व बैठक की सूचना पारदर्शी रूप से जारी करने तथा वर्तमान लाइफ मेंबर को भी मीटिंग में बुलाया जाये. बैठक में विशाल सम्राट, दीपक यदुवंशी, मो. सहनावाज, मिथलेश ठाकुर, सूरज कुमार, एमडी सलामत, विनोद कुमार, हरिकृष्ण कुमार, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन