हत्यारे दामाद को भी मिले मौत की सजा, नवजात को गोद में ले बिलख पड़ी मां

Updated:
विज्ञापन

हत्यारे दामाद को भी मिले मौत की सजा, नवजात को गोद में ले बिलख पड़ी मां

मोरवा में अंजुला कुमारी की हत्या के बाद मां ने दामाद सूरज सहनी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

विज्ञापन

मोरवा पत्नी हत्याकांड: "साहेब! बेटी की चिता जली है, तो हत्यारे दामाद की भी जलनी चाहिए. बेटी की आत्मा को तभी शांति मिलेगी जब हत्यारे की अर्थी उठेगी." समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत हलई थाना क्षेत्र के चलालशाही वार्ड 6 में 26 वर्षीय अंजुला कुमारी की गोली मारकर की गई नृशंस हत्या के बाद मृतका की मां राजकुमारी देवी का यह दर्दनाक विलाप पूरे इलाके को झकझोर रहा है. मासूम नवजात को सीने से लगाए रोती-बिलखती नानी पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

छठी समारोह में पति ने ही मारी थी गोली

चलालशाही गांव में आयोजित छठी समारोह की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब अंजुला के पति सूरज सहनी ने उसे गोली मार दी. मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि मुख्य निशाना उनके दोनों बेटे थे, लेकिन उनकी निर्दोष बेटी इस साजिश का शिकार बन गई.

नशे में मारपीट और साले से विवाद की रंजिश

मृतका की मां राजकुमारी देवी ने पुलिस को दिए बयान में कई गंभीर खुलासे किए हैं:

  • दामाद सूरज सहनी आए दिन नशे की हालत में अंजुला के साथ बेरहमी से मारपीट करता था, जिसे लेकर पूर्व में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी.
  • लगभग दो महीने पूर्व एक शादी समारोह के दौरान आरोपी सूरज का अपने छोटे साले जितेंद्र से विवाद और मारपीट हुई थी.
  • विवाद के बाद से ही सूरज पूरे ससुराल पक्ष से रंजिश पाले हुए था और दोनों सालों को जान से मारने की धमकी दे रहा था.
  • परिजनों का आरोप है कि इसी पुरानी दुश्मनी के चलते उसने अंजुला को गोली का निशाना बना दिया.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी

हलई थाना पुलिस ने मामले की गहन तफ्तीश शुरू कर दी है. पुलिस घरेलू विवाद, पूर्व की एफआईआर, धमकी और आरोपी के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी सूरज की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

ये भी पढ़ें: समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार अभियान का आगाज, लाखों महिलाओं के खातों में भेजी गई राशि


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन