ऑटो चालक को पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के महिसारी महावीर चौक पर मंगलवार की देर शाम आधा दर्जन लोगों को ठोकर मार कर भाग रहे ऑटो चालक को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के महिसारी महावीर चौक पर मंगलवार की देर शाम आधा दर्जन लोगों को ठोकर मार कर भाग रहे ऑटो चालक को पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसे भागने के क्रम में स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया था. घटना में जख्मी लोगों का इलाज जारी है. बता दें कि उक्त ऑटो चालक चंदौली गांव निवासी भोला दास के पुत्र मंटुन दास मंगलवार की देर शाम दलसिंहसराय की ओर से तेजी से आ रहे थे. इस दौरान पहले उसने कौनेला चौक के पास एक व्यक्ति को ठोकर मार दी. वहां से वह भागने के क्रम में महावीर चौक महिसारी में आकर छह और लोगों को ठोकर मारकर भागने लगा. परंतु ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया. पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने चालक का इलाज करवा कर गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. घटना में जख्मी लोगों में रायपुर के तीन, रामनगर के एक, महिसारी के दो व्यक्ति जख्मी बताया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन