ePaper

Samastipur News:प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ लोगों ने किया गुस्सा का इजहार

Updated at : 28 Aug 2024 11:58 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:प्रीपेड बिजली मीटर के खिलाफ लोगों ने किया गुस्सा का इजहार

prepaid electricity meters: Samastipur News:भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने 15 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड परिसर में किया प्रदर्शन

विज्ञापन

News of movement against prepaid electricity meters: Samastipur News:भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी ने 15 सूत्री मांग को लेकर प्रखंड परिसर में किया प्रदर्शन दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की ओर से प्रखंड परिसर में 15 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया. इससे पहले कार्यकर्ताओं के द्वारा महावीर चौक से जुलूस निकाला गया जो शहर का भ्रमण करते हुए प्रखंड परिसर पहुंचा. जहां एक सभा का आयोजन रामसेवक राय की अध्यक्षता में हुई. सभा को विधान चंद,नीलम देवी,अखलेश राय, रामनरेश दास,रंजीत कुमार राय,महेंद्र सिंह,रामबालक राय राम गोविन्द राय ने संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार की जनता को लूटा जा रहा है. प्रीपेड मीटर लगाकर कई तरह के बिजली बिल आ रहे हैं. जहां पहले 500 में एक महीने का चल जाता था, वहीं अब 1200 रुपये भी कम पड़ रहा है. बिहार सरकार प्रीपेड मीटर लगाना बंद करें, सभी भूमिहीन को भूमि मुहैया कराये, सभी गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम जोड़े, दाखिल खारिज एवं परिमार्जन में हो रहे धांधली को खत्म करे ,स्वामीनाथन आयोग के रिपोर्ट के आधार पर फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करे सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन