महथी में अंधाधुंध गोलीबारी से दहशत, पैक्स अध्यक्ष का बेटा पटना में जिंदगी की जंग लड़ रहा

Updated:
विज्ञापन

महथी में अंधाधुंध गोलीबारी से दहशत, पैक्स अध्यक्ष का बेटा पटना में जिंदगी की जंग लड़ रहा

समस्तीपुर के विभूतिपुर में वर्चस्व की जंग में पैक्स अध्यक्ष के बेटे नवनीत सिंह को मारी गोली। गंभीर हालत में पटना रेफर, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन

विभूतिपुर गैंगवार गोलीबारी: समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित महथी गांव में बुधवार की रात हुई अंधाधुंध गोलीबारी से पूरा इलाका दहल उठा है. वारदात में स्थानीय पैक्स अध्यक्ष संजय सिंह के पुत्र नवनीत सिंह गोलियां लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

वर्चस्व और गैंगवार का नतीजा है खूनी संघर्ष: एसडीपीओ

घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिंहा ने घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस जांच के प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं:

  • एसडीपीओ के अनुसार यह जानलेवा हमला दो गुटों के बीच लंबे समय से चली आ रही वर्चस्व की खूनी लड़ाई और गैंगवार का परिणाम है.
  • पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक घायल नवनीत सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.
  • नवनीत के खिलाफ समस्तीपुर, बेगूसराय और लखीसराय जिले के विभिन्न थानों में कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.
  • रोसड़ा के चर्चित 'टाइगर मोबाइल' पुलिस जवान गंगेश हत्याकांड में भी नवनीत नामजद अभियुक्त था और अदालत से 10 वर्ष की सजा काटकर तीन साल पूर्व ही जेल से बाहर आया था.

बयान दर्ज करने की प्रतीक्षा, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

विभूतिपुर थाना पुलिस घायल नवनीत की स्थिति में सुधार और उनके आधिकारिक बयान का इंतजार कर रही है. थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

पुलिस की विशेष टीमें हमलावरों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: पटसा में मानसूनकालीन गन्ना रोपाई का शुभारंभ, किसानों को मिला वैज्ञानिक खेती का मंत्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन