केएसआर कॉलेज के अस्तित्व की रक्षा को लेकर एबीवीपी ने किया सद्बुद्धि महायज्ञ

Updated:
विज्ञापन

सद्बुद्धि महायज्ञ में शामिल छात्र संघ | Prabhat Khabar Network

सरायरंजन के केएसआर कॉलेज को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से बचाने के लिए एबीवीपी ने सदबुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया। छात्रों ने प्रशासन से उचित समाधान की मांग की है।

विज्ञापन

सद्बुद्धि महायज्ञ सरायरंजन: समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित केदार संत रामाश्रय (केएसआर) महाविद्यालय के अस्तित्व की रक्षा और प्रस्तावित पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट से उत्पन्न संकट के समाधान की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. गुरुवार को सरायरंजन इकाई द्वारा कॉलेज परिसर के पास सद्बुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व एबीवीपी के नगर सह मंत्री प्रिंस कुमार ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रशासन और एनएचएआई को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

महायज्ञ के दौरान कार्यकर्ताओं ने आहुति डालकर सरकार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और जिला प्रशासन के अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की:

  • कार्यकर्ताओं ने मांग की कि एक्सप्रेस-वे के अलाइनमेंट में जनहित को ध्यान में रखते हुए बदलाव किया जाए.
  • शिक्षण संस्थान को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना वैकल्पिक मार्ग से सड़क का निर्माण कराया जाए.
  • हजारों छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन तत्काल ठोस निर्णय ले.

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: एबीवीपी नेता

एबीवीपी के प्रांत सह मंत्री अनुपम कुमार झा और जिला संयोजक केशव माधव ने कहा कि केएसआर कॉलेज सरायरंजन क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान है. परिषद पिछले तीन महीनों से इस गंभीर मुद्दे को लोकतांत्रिक तरीके से उठा रही है और जब तक कोई न्यायसंगत समाधान नहीं निकलता, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा.

प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुराग आनंद ने स्पष्ट किया कि विकास कार्य आवश्यक हैं, लेकिन विकास के नाम पर शिक्षण संस्थानों को उजाड़ना बिल्कुल अनुचित है. उन्होंने प्रशासन से सभी पक्षों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करने की मांग की. इस अवसर पर अंशु श्रीवास्तव, जुशी कुमारी, शिवानी और पप्पू साह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: माकपा लोकल कमेटी की बैठक, जनमुद्दों पर चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तैयार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन