श्रीराम दरबार निर्माण कार्य का सांसद ने किया शुभारंभ
शहर के बीएड कॉलेज मोहल्ला में शिव-पार्वती हनुमान मंदिर विनेश्वरधाम प्रांगण में श्रीराम दरबार के निर्माण का शुभारंभ समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने किया.
समस्तीपुर : शहर के बीएड कॉलेज मोहल्ला में शिव-पार्वती हनुमान मंदिर विनेश्वरधाम प्रांगण में श्रीराम दरबार के निर्माण का शुभारंभ समस्तीपुर की सांसद शांभवी चौधरी ने किया. इस कार्य में विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार, मंदिर समिति के अध्यक्ष शिवराम, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार, मुख्य सेवादार सह प्रवक्ता भारत भूषण, संतोष, बबीता, हरि, पन्नू ने साथ दिया. दीप प्रज्वलन सांसद एवं विधान पार्षद ने किया. मंचासीन अतिथि सांसद शांभवी चौधरी, डॉ तरुण व रामसुमरन सिंह को चादर, पाग व माला से शिवराम, प्रशांत एवं भारत भूषण ने सम्मानित किया. इस अवसर पर सांसद ने समस्तीपुर के शत-प्रतिशत विकास की बात कही. छोटी बच्ची अदिति राज, अमृता रानी, सृष्टि कुमारी और दृष्टि कुमारी ने चंदन लगाकर स्वागत किया. दीनबंधु और नवीन ने स्वागत गान गाया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए