दो बच्चे की मां मायके के प्रेमी संग फरार, प्राथमिकी
थाना क्षेत्र के भरपुरा डीह गांव से दो बच्चे की मां अपने मायके के प्रेमी संग फरार हो गई. इस मामले में महिला के पति धीरज कुमार गुप्ता के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के भरपुरा डीह गांव से दो बच्चे की मां अपने मायके के प्रेमी संग फरार हो गई. इस मामले में महिला के पति धीरज कुमार गुप्ता के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. इसमें कहा गया है कि गांव के धीरज कुमार का विवाह छह वर्ष पहले हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. इस बीच उसकी पत्नी ने दो बच्चों को जन्म दिया. घर की तंगी के कारण वह परदेश में रहकर मजदूरी करता था. इसी बीच उसकी पत्नी अपने मायके के आलोक कुमार यादव को अपना दिल दे बैठी. इसकी जानकारी होने पर उसने अपने ससुरालवालों से बातचीत भी की. वह घर लौट चुका था, लेकिन घटना के समय उसकी पत्नी का प्रेमी वाहन लेकर पहुंचा. उसकी पत्नी को लेकर भाग गया. थानाध्यक्ष आनन्द कुमार कश्यप ने बताया कि पुलिस कांड अंकित कर अनुसंधान में जुट गई है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए