प्रभारी मंत्री ने थानेश्वर स्थान में की पूजा-अर्चना
समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र की नव निर्वाचित सांसद शांभवी चौधरी की जीत पर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने समस्तीपुर स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और पूजा की.
समस्तीपुर : समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र की नव निर्वाचित सांसद शांभवी चौधरी की जीत पर बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी ने समस्तीपुर स्थित थानेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक और पूजा की. श्री चौधरी ने थानेश्वरधाम में रुद्राभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर उनसे समस्तीपुर की जनता एवं राज्य की उन्नति एवं खुशहाली की प्रार्थना की. इस अवसर पर उनके साथ एमएलसी तरुण चौधरी, अजय चौधरी, पूर्व मुखिया अशोक यादव, रंजीत कुमार झा, मनीष सिंह आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए