गावपुर योगी चौक पर कपड़ा दुकान में लूटपाट

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गावपुर योगी चौक पर एक कपड़ा दुकान में घुसकर कतिपय युवकों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट की.

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के गावपुर योगी चौक पर एक कपड़ा दुकान में घुसकर कतिपय युवकों ने पिस्टल के बल पर लूटपाट की. पीड़ित दुकानदार ने 22 हजार रुपये लूटने की बात बताते हुए सात लोगों की पहचान पुलिस को बताई है. घटना शनिवार की शाम करीब पौने नौ बजे की बताई गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना के संबंध में दुकानदार गावपुर निवासी सीताराम ठाकुर के पुत्र पंकज कुमार ने थाना में आवेदन देकर स्थानीय मोनू कुमार, सुमित कुमार, सुभाष कुमार सहित सात युवकों के विरुद्ध शिकायत की है. वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने लूटपाट की घटना से इनकार करते हुए कहा कि मामला किसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की है. मारपीट के दौरान दुकान का बल्ब फोड़ दिया गया है. इस संबंध में पुलिस कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन