मुर्राह बभन चौर से बोलेरो पर लदी शराब जब्त

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर एक बोलेरो से काफी मात्रा में शराब बरामद किया है. बोलेरो का चालक फरार होने में सफल रहा.

विज्ञापन

हसनपुर : स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर एक बोलेरो से काफी मात्रा में शराब बरामद किया है. बोलेरो का चालक फरार होने में सफल रहा. थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर मुर्राह बभन चौर से बोलेरो पर लदी चंडीगढ़ निर्मित सौ कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है. तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. बता दें कि मुर्राह चौर में खड़े बोलेरो पुलिस ने जब्त किया है. छापेमारी में थानाध्यक्ष के अलावा अवर निरीक्षक रमेश कुमार, योगेश कुमार, राहुल कुमार आदि थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन