टी-20 क्रिकेट में न्यायाधीश 11 ने अधिवक्ता 11 को हराया
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Dec 2024 10:38 PM
अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर न्यायाधीश 11 बनाम अधिवक्ता 11 के बीच टी -20 क्रिकेट महामुकाबला का आयोजन किया गया.
दलसिंहसराय : अनुमंडल व्यवहार न्यायालय के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर न्यायाधीश 11 बनाम अधिवक्ता 11 के बीच टी -20 क्रिकेट महामुकाबला का आयोजन किया गया. छात्रधारी उच्च विद्यालय के प्रांगण में मैच से पूर्व दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों से एसडीओ प्रियंका कुमारी, जिपा सुनीता शर्मा के साथ अन्य लोगों ने परिचय प्राप्त किया. 20 ओवर के निर्धारित मैच में टॉस न्यायाधीश 11 के कप्तान एडीजे शशिकांत राय ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यायाधीश 11 की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 259 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. न्यायाधीश 11 की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक रन न्यायाधीश सोनू कुमार ने 78, सोनू ने 61 एवं अशोक कुमार गुप्ता ने 32 रनों का योगदान दिया. अधिवक्ता 11 की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिषेक भट ने 2, आदिल एवं प्रभात चौधरी ने 1-1 विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अधिवक्ता 11 की टीम ने 19.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 163 रन ही बना पायी. इस तरह न्यायाधीश 11 ने इस मैच को 96 रनों से जीत लिया. अधिवक्ता 11 की ओर से विकास ने 43, आदिल ने 42 और प्रभात कुमार चौधरी ने 24 रनों का योगदान दिया. न्यायाधीश 11 की तरफ से एडीजे शशिकान्त राय ने 3 विकेट व सौरभ ने 2 विकेट लिये. मैन ऑफ़ द मैच व बेस्ट बॉलर का ख़िताब एडीजे शशिकांत राय, बेस्ट बैट्समैन न्यायाधीश शानू एवं बेस्ट फिल्डर सोनू को अतिथियों द्वारा पुरस्कार दिया गया. मैच की समाप्ति के बाद विजेता एवं उप विजेता टीम को ट्रॉफी एसडीओ, जिपा व प्रॉपराइटर सूर्या इंटरप्राइजेज चंदा रानी ने संयुक्त रूप से दिया. मैच के दौरान मुख्य रूप से डीएसपी विवेक कुमार शर्मा, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार पोद्दार समीर, सचिव प्रभात कुमार चौधरी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सचिव एवं मुख्य रूप से दिलीप कुमार चौधरी, नंद कुमार चौधरी, वरिष्ठ अधिवक्ता नवल किशोर सिंह एवं शिव शंकर प्रसाद वर्मा, संजय सोनी सहित कई लोग उपस्थित थे. अंपायर की भूमिका में उमेश राय, संतोष राय ने स्कोरर माधव चौधरी, उद्घोषक गौतम कुमार थे. आयोजन समिति में मो. नबाब, अंकित जायसवाल, कुणाल मणि, रवि राज एवं शशि चौधरी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










