जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

मोहनपुर : मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में शनिवार को आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई.

विज्ञापन

मोहनपुर : मोहनपुर पंचायत के वार्ड संख्या नौ में शनिवार को आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई. इस दौरान जीविका दीदियों ने विभिन्न स्लोगनों के माध्यम से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया. वहीं, वोटरों से निर्भीक होकर 13 मई को होने वाले उजियारपुर लोकसभा चुनाव में भाग लेने की अपील की. दूसरी ओर प्रखंड कार्यालय के परिसर में प्रखंड कर्मी एवं थाना अध्यक्ष को प्रखंड विकास पदाधिकारी ने निगम झा ने मतदाता जागरुकता अभियान को लेकर शपथ दिलायी. इस मौके पर थाना प्रभारी अजित कुमार त्रिवेदी, अपर थाना प्रभारी रंजीत कुमार शर्मा, अंचलाधिकारी भाग्यश्री राज व सभी कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन