ePaper

अवैध संबंध की शक पर पति ने ही गोली मार की थी शिक्षिका पत्नी की हत्या

Updated at : 27 Dec 2024 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
अवैध संबंध की शक पर पति ने ही गोली मार की थी शिक्षिका पत्नी की हत्या

थाना क्षेत्र के अजनौल के खोकसाहा निवासी शिक्षिका मनीषा कुमारी की हुई गोली मारकर हत्या मामले के पुलिस ने खुलासा कर लिया है.

विज्ञापन

दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के अजनौल के खोकसाहा निवासी शिक्षिका मनीषा कुमारी की हुई गोली मारकर हत्या मामले के पुलिस ने खुलासा कर लिया है. शिक्षिका की हत्या उसके पति अवनीश कुमार ने ही साजिश के तहत गोली मारकर कर दी. पूरे घटना को चालाक पति ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर जमीनी विवाद का रूप देने का भरपूर कोशिश की. लेकिन, मामला कुछ और ही निकला. शिक्षिका का दूसरे से अवैध संबंध होने की शक पर पति अवनीश ने गोली मार कर हत्या कर दी. इस हत्या कांड में पुलिस ने मृतक शिक्षिका मनीषा कुमारी के पति अवनीश कुमार, सास सुनैना देवी, हथियार एजेंट बेगूसराय जिला के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी गणेश महतो के पुत्र ललन कुमार, हथियार के आपूर्तिकर्ता दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा निवासी राजन कुमार के पुत्र हर्षित राज को हत्या में प्रयुक्त हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने हत्या कांड का खुलासा करते हुए दलसिंहसराय थाना पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि शिक्षिका मनीषा कुमारी की हत्या की घटना के बाद घटना स्थल पर निरीक्षण और ससुराल वालों से लिए बयान में भिन्नता होने के बाद पुलिस ने जमीनी विवाद के साथ दूसरे एंगल पर अनुसंधान शुरू किया. इस दौरान शिक्षिका के पिता राज कुमार साह के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए शिक्षिका के पति अवनीश कुमार और ससुर नरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अवनीश ने हत्या में अपनी संलिप्त स्वीकार कर ली. अवनीश के निशानदेही पर ही उसी के घर के छज्जे पर मोजा के साथ बोरे में छुपा कर रखी गई देसी पिस्टल, दो मैगजीन के साथ चार गोली पुलिस ने बरामद किया. हत्या के दौरान उपयोग की गई गोली का खोखा भी मैगजीन ने फंसा हुआ था. डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अवनीश ने बताया कि उसकी शिक्षिका पत्नी मनीषा कुमारी की नौकरी होने बाद वह सरायरंजन प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय दुनिया टोली मणिका में पढ़ाने को लेकर खेतापुर गांव में डेरा रहकर रहने लगी थी. जिसके बाद वह मुझसे दूर-दूर रह रहने लगी. जिसके बाद मुझे उस पर किसी दूसरे पुरुष के साथ अवैध संबंध होने का शक हुआ. इसी शक होने को लेकर कई बार हम दोनों में विवाद भी हुआ था. जिसके बाद मेरे दबाव पर वह तीन माह पहले मेरे घर खोकसाहा में आकर रहने लगी. यही से वह आना-जाना करती थी. शक बरकरार था. विवाद होता रहता था. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने इस हत्या कांड शामिल लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी टीम ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, डीआईयू शाखा के प्रभारी पुनि अजित कुमार, अपर थानाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, दारोगा रंजीत कुमार प्रणय कुमार, सहित पुलिस बल शामिल थे. गिरफ्तार सभी आरोपी पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है.

हत्या से पूर्व पति ने बनाई थी दो योजना

शिक्षिका की हत्या को लेकर पति अवनीश कुमार ने दो योजना बनाई थी. पुलिस को उन्होंने बताया कि शक पर उसने अपने पिता का सहयोग लेकर उसकी हत्या की योजना पिछले तीन माह से बना रहे थे. दस दिन पूर्व हत्या को लेकर एक पिस्टल की खरीदारी एजेंट गोविंदपुर निवासी ललन कुमार से माध्यम से 33 हजार 8 सौ रुपये में की. जिसके बाद शिक्षिका पत्नी से हथियार के बल पर एक सुसाइड नोट भी लिखवाया. जिसके बाद उसने आत्महत्या नहीं की, तो उसे गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या पूर्व दो योजना बनाई थी. एक योजना सुसाइड व दूसरी योजना जमीनी विवाद. योजना के अनुसार मिथिलेश महतो से जमीनी विवाद को लेकर पिता नरेश साह से एक आवेदन 20 दिसंबर को थाना भेजा था. ताकि हत्याकांड को जमीनी विवाद का रंग दिया जा सके. पत्नी पर सुसाइड का दबाव बनाने की भरपूर कोशिश की थी. लेकिन उसने नहीं माना. जिसके बाद उसे गोली मार कर हत्या करनी पड़ी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन