7 ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन

देश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आगामी 5 जनवरी को आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन चलेगी. ज्योतिर्लिंग के अलावा शिर्डी का दर्शन भी यात्रियों को करायेगी.
समस्तीपुर : देश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए आगामी 5 जनवरी को आईआरसीटीसी की भारत गौरव ट्रेन चलेगी. ज्योतिर्लिंग के अलावा शिर्डी का दर्शन भी यात्रियों को करायेगी. इस बाबत जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी की डीजीएम राजेश कुमार ने बताया कि यह ट्रेन झसुगुड़ा से खुलेगी. रांची, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, बक्सर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी. इस पैकेज में तीर्थ स्थलों उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारका श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं श्री द्वारिकाधीश मंदिर, सोमनाथ श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, शिर्डी साई बाबा दर्शन एवं नासिक के श्री त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पुणे भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग औरंगाबाद घृसणेश्वर ज्योतिर्लिङ्ग का दर्शन कराते हुए 17 जनवरी को वापस लौटेगी. यात्रा शुल्क 24330 रुपये रखे गये हैं. वरीय पर्यवेक्षक संजीव कुमार ने बताया कि श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम, शाकाहारी भोजन आदि पैकेज में शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




