सीएम ने भुसवर पंचायत सरकार भवन का रिमोट से किया उद्घाटन
भवन के शुरू होने से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी.
विभूतिपुर . प्रखंड के भुसवर पंचायत अंतर्गत बसौना गांव स्थित नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को रिमोट के माध्यम से विधिवत उद्घाटन किया. भवन के शुरू होने से पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को गति मिलेगी. ग्रामीणों को अब छोटे-छोटे कार्यों के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. उद्घाटन के मौके पर उपस्थित मुखिया रंजीत कुमार महतो ने कहा कि पंचायत सरकार भवन बनने से अब जाति, आय और आवासीय प्रमाण पत्र समेत पंचायत से जुड़ी विभिन्न सेवाएं ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी. प्रखंड मुख्यालय का चक्कर नहीं काटना पड़ेगा. मौके पर मुखिया रंजीत कुमार महतो, पंचायत सचिव हरिहर प्रसाद, उप-मुखिया राजेंद्र साहनी, छात्र नेता केशव झा, युवा नेता शिवम कुमार, सुधांशु कुमार और राजेश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए