चार पहिया वाहन के ठोकर से झोपड़ी का मकान ध्वस्त

Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत मोहल्ला के कन्हैया चौक वार्ड 16 में बुधवार अहले सुबह किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मारकर झोपड़ी के एक घर को ध्वस्त कर दिया

विज्ञापन

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत मोहल्ला के कन्हैया चौक वार्ड 16 में बुधवार अहले सुबह किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने ठोकर मारकर झोपड़ी के एक घर को ध्वस्त कर दिया. सूचना पर दलबल के साथ थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस बाबत गृहस्वामी कृष्ण बालक महतो की पत्नी कविता कुमारी ने स्थानीय पुलिस थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है. इसमें एक वार्ड पार्षद समेत तीन अन्य लोगों को नामजद आरोपित किया है. बताया कि बुधवार अहले सुबह अपने घर के अंदर सो रही थी. करीब तीन बजे किसी अज्ञात वाहन ने घर में ठोकर मार दिया. परिजन शोर मचाने हुए घर बाहर निकले. इसी बीच आरोपित वाहन लेकर भाग निकला. उन्होंने बताया कि पूर्व में आसपास के कुछ लोगों से घर में घुसकर जानलेवा हमला किया था. आरोपितों ने दोबारा साजिश के तहत हत्या की नियत से इस घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन जारी है. जल्द ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन