पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग की जतायी उम्मीद
स्थानीय थाना परिसर में बकरीद व गंगा दशहरा पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई.
पूसा : स्थानीय थाना परिसर में बकरीद व गंगा दशहरा पर शांति व्यवस्था के मद्देनजर शुक्रवार को शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता अपर थानाध्यक्ष ईबरार अहमद खां ने की. उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर पुलिस बल की तैनात की जायेगी. वहीं क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी वैभव कुमार ने कहा कि बकरीद पर्व में सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए सभी व्यक्तियों की सहभागिता जरूरी है. क्षेत्र में कहीं से किसी प्रकार की कोई हिंसक व अप्रिय घटना न हो इसके लिए सभी लोगों का सहयोग जरूरी है. बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्ध लोगों व शांति समिति के सदस्यों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. उन्होंने किसी भी तरह के अफवाह से बचने का आग्रह किया. इसकी सूचना पुलिस को देने की बात कही. इस दौरान बिरौलीघाट गंडक तट पर लगने वाले गंगा दशहरा मेला के दिन बड़े वाहनों के परिचालन को नियंत्रित करने की बात को लोगों ने रखा. मौके पर पीएसआई श्रेया कुमारी, एएसआई गोरखनाथ सिंह, पीटीसी विपिन चौधरी, मुखिया आशुतोष चौधरी, राजीव कुमार पंकज, सरपंच प्रतिनिधि रंजीत झा, राजीव कुमार राय, सुनील कुमार सुमन, अजीत कुमार, मो. शकील, विनोद कुमार, पूर्व सरपंच खुर्शीद आलम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए