शराब पीने समेत विभिन्न कांडों में आधा दर्जन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बिथान : स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है. उनकी पहचान कुआं गांव निवासी ऋषि यादव, नारायण सहनी एवं अप्राथमिकी अभियुक्त वंश राज के रूप में बतायी गयी है. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिथान थाना में प्राथमिकी दर्ज है. जिसमें फरार चल रहे थे. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. मोहिउद्दीननगर : थाना क्षेत्र मोगलचक से प्रमोद कुमार साह और महमदपुर से राकेश कुमार पासवान व छोटू कुमार को पुलिस ने शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया है. जानकारी शुक्रवार को दारोगा गुड्डू कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि तीनों का मेडिकल जांच के बाद अल्कोहल लेने की पुष्टि हुई है. पुलिस अभिरक्षा में तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन