रामनवमीं पर रोसड़ा में निकली भव्य शोभा यात्रा
Updated at : 17 Apr 2024 10:50 PM (IST)
विज्ञापन

रोसड़ा : रामनवमीं के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी रोसड़ा शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई.
विज्ञापन
रोसड़ा : रामनवमीं के शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी रोसड़ा शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. शोभा यात्रा में शामिल सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे. रथ पर प्रभु श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण की भव्य प्रतिमा के साथ चल रहे युवाओं के जोश गजब का था. शोभा यात्रा में काफी संख्या में तलवारें लहरा रही थी. बैंड बाजे एवं ध्वजा लहराते चल रहे युवा श्रीराम के धुन पर सड़क पर थिड़क रहे थे. अनुमंडलीय मैदान के निकट से निकली यह शोभा यात्रा ब्लॉक रोड के रास्ते महावीर चौक पहुंची. जहां कुछ देर तक जोशीले अंदाज में युवा झूम रहे थे. तत्पश्चात गुदरी बाजार, मेन बाजार, पुरानी चौक, थाना रोड, दुर्गा स्थान, अंबेडकर चौक, सिनेमा चौक से गुजरते हुए स्टेडियम पहुंची. जहां यात्रा का समापन किया गया. इस दौरान सुरक्षा की दृष्टिकोण से मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बलों की तैनाती की गई थी. यात्रा में मुख्य रूप से लोकेश झा, महेश मालू, नितेश सर्राफ, दिनेश पूर्वे, शुभम कुमार, गौरव कुमार शर्मा, गोपाल कुमार, रविरंजन कुमार, संदीप लाल, रौशन वर्णवाल, दीपक कुमार, साकेत वर्मा, अविनाश वर्णवाल, विकास पोद्दार, प्रेम किशोर, कन्हैया झा, अमन कुमार, सन्नी कुमार, कौशल किशोर, सतीश सिंह आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




