ePaper

दुकानदार से पिस्टल की नोक पर 60 हजार नकद व सोने की चेन लूटी

Updated at : 08 Jan 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
दुकानदार से पिस्टल की नोक पर 60 हजार नकद व सोने की चेन लूटी

मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित एक गल्ला दुकान में मंगलवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर नकद व सोने का आभूषण लूट लिया.

विज्ञापन

समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के बाजार समिति स्थित एक गल्ला दुकान में मंगलवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर नकद व सोने का आभूषण लूट लिया. इस बाबत पीड़ित दुकानदार महामाया किराना स्टोर के संचालक श्रवण कुमार ने स्थानीय पुलिस को आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़ित ने बताया है कि हर दिन की तरह मंगलवार की शाम दुकान में कर्मियों के साथ काम कर रहा था. इस दौरान पांच हथियारबंद बदमाश दुकान में घुस गये. दुकान के अंदर प्रवेश करते ही बदमाशों ने कमर से पिस्टल निकालकर कनपटी में तान दी. काउंटर से करीब साठ हजार रुपये नकद और गले से सोने का चैन लूट लिया. शोर मचाने पर बदमाशों ने हत्या की धमकी दी. इधर, मंगलवार को घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी टू विजय महतो ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इस क्रम में पुलिस को घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों का हुलिया नजर आया है. डीएसपी ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है. घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है. इसके आघार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है. अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. इधर, इस घटना के बाद बाजार समिति में परिसर में व्यवसायियों के बीच दहशत का माहौल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन