Gandhiji”s statue unveiled: गांधीजी की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Gandhiji’s statue unveiled:
Gandhiji”s statue unveiled: ताजपुर : प्रखंड के कोठिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विद्या सागर निषाद ने किया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने गांधी जी के विचारों को अपनाने की अपील की. अध्यक्षता जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुमार समर्पण ने की. कार्यक्रम को मुखिया धर्मेंद्र कुमार, पूर्व उप प्रमुख नवीन सिंह, पंसस प्रवीण कुमार, बालो साह, संजय गुप्ता, सिंघेश्वर दास, रामवरण साह, डॉ उपेंद्र नाथ झा, सरपंच राज नारायण साह, संजय राम, दिलीप कुमार, अनुपम आदि ने संबोधित किया. इधर कोठिया पंचायत स्थित मां सरस्वती पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकाली. मौके पर निदेशक सलोनी सिन्हा, संस्थापक संजीव कुमार आदि थे. रेफरल अस्पताल में प्रभारी डॉ सोने लाल राय की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया. मौके पर रंजीत सिंह आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए