मानसून की बारिश के साथ सिंघिया में शुरु हुई धनरोपनी

Updated at : 06 Jul 2024 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
मानसून की बारिश के साथ सिंघिया में शुरु हुई धनरोपनी

प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी के लिए मानसून के पानी का इंतजार कर रहे किसानों को झमाझम बारिश ने नेहाल कर दिया है.

विज्ञापन

सिंघिया : प्रखंड क्षेत्र में धान की रोपनी के लिए मानसून के पानी का इंतजार कर रहे किसानों को झमाझम बारिश ने नेहाल कर दिया है. जुलाई माह के पहले सप्ताह से मानसून की पहली बारिश के साथ ही कई इलाकों में किसानों ने धान की रोपनी शुरू कर दी है. जबकि कई इलाकों में यह पानी रोपनी शुरू करने के लिए पर्याप्त नहीं है. बहुत से किसानों के धान के बिचाड़े ही अभी तैयार नहीं हो पाये हैं. उन्हें भी उम्मीद जगी है कि अगली बारिश में उन्हें भी धान रोपने का अवसर सुलभ हो सकेगा. बारिश होने से भीषण गर्मी के कारण परेशान लोगों को भी राहत मिली है. पानी के अभाव में सूख रहे धान के बिचड़ों को संजीवनी मिल गयी है. किसान नारायण सिंह, कारी सिंह, रोशन सिंह, रंजीत ठाकुर, सुनील यादव आदि ने बताया कि उनके धान के बिचड़े तैयार हो चुके थे. लेकिन पानी के अभाव में रोपनी नहीं हो पा रही थी. लिहाजा उन्हें मानसून के पानी का इंतजार था. क्षेत्र में हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी दिख रही है. उनके बीच उम्मीद जगने लगी है कि समय पर धान लगने से अच्छी पैदावार हो सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन