Samastipur News:आग से झूलसकर घर के अंदर सोय बुजुर्ग दंपति की हुई मौत

Author Prem kumar
Updated:
विज्ञापन

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद मुहल्ला स्थित एक घर में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हकीमाबाद मुहल्ला स्थित एक घर में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई. इसमें घर के अंदर सोए बुजुर्ग दंपति की झुलसकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घर का सभी सामान जल गया. देर रात सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना में मृतकों की पहचान जितवारपुर हकीमाबाद मुहल्ला के 70 वर्षीय लखन सहनी और उसकी पत्नी 65 वर्षीय पुरणी देवी के रुप में बताई गई है. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र तेजू सहनी ने स्थानीय पुलिस से शिकायत करते हुए किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा साजिश के तहत घर में आग लगाने का संदेह व्यक्त किया है. बताया कि उसके पिता लखनी सहनी गांव में राज मिस्त्री का काम करते थे. घटना के वक्त पिताजी और मां सड़क किनारे वाले झोपड़ी के घर में सो रहे थे. जबकि, वह दूसरे घर में थे. देर रात करीब 2 बजे ग्रामीणों के शोर शराबे की आवाज सुनकर निंद से जागा और दरवाजे पर निकला तो देखा कि आसपास के लोग घर में आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं.अग्निशमन विभाग की टीम के आने के बाद आग पर काबू मिला. तब तक काफी देर हो चुका था. घर के अंदर सोऐ उनके माता पिता की आग से झुलसकर घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. उन्होंने घटना के पीछे साजिश की आशंका व्यक्त की. इधर, घटना की शिकायत मिलने पर स्थानीय पुलिस द्वारा घटना स्थल की जांच की गई. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलते ही अग्रतर कार्रवाई की जाएगी. इधर, गुरुवार को मृतक दंपति का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया है. इस दौरान ग्रामीण मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन