विवाद में नशेड़ी पुत्र को लगी चोट, मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर रविवार की रात में पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया था. एक-दूसरे के बीच मारपीट हुई. इस दौरान पुत्र चापाकाल पर गिर गया.

विज्ञापन

विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर रविवार की रात में पिता और पुत्र के बीच विवाद हो गया था. एक-दूसरे के बीच मारपीट हुई. इस दौरान पुत्र चापाकाल पर गिर गया. उसे किसी नाजुक अंग में चोट लग गयी. इससे उसकी मौत हो गयी. इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. बताया जाता है कि शनिचर दास का पुत्र राम कैलाश दास (27) नशेड़ी था. इसका विरोध परिवार के लोग किया करते थे. वह अक्सर नशे की हालत में घर पर आकर मारपीट किया करता था. इसी क्रम में पिता-पुत्र में रविवार की देर रात विवाद शुरू हुआ. घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. परंतु परिजनों ने पुलिस को कुछ भी बताने से मना कर दिया. ग्रामीण पंचायत में समझौते के तहत बूढ़ी गंडक नदी के किनारे उसका अंतिम संस्कार सोमवार को करा दिया. थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी. परिजनों से मिलकर जानकारी प्राप्त की गयी. इसके बारे में किसी ने किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करायी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन