Samastipur News:मैट्रिक प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:मैट्रिक प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग

प्रखंड क्षेत्र के मरथुआ स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा के प्रैक्टिकल के नाम पर विद्यार्थियों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप सामने आया है. आरोप है कि प्रैक्टिकल में नंबर देने के एवज में विद्यार्थियों से 500 रुपये की मांग की जा रही थी.

विज्ञापन

Samastipur News:बिथान : प्रखंड क्षेत्र के मरथुआ स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में मैट्रिक परीक्षा के प्रैक्टिकल के नाम पर विद्यार्थियों से अवैध वसूली का गंभीर आरोप सामने आया है. आरोप है कि प्रैक्टिकल में नंबर देने के एवज में विद्यार्थियों से 500 रुपये की मांग की जा रही थी. मामला उजागर होते ही शिक्षा महकमे और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अनुभव आनंद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने बिथान के बीडीओ को आवेदन सौंपा. आवेदन में वसूली गई राशि छात्रों को वापस कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है. एबीवीपी का आरोप है कि इस मुद्दे को उठाने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने उन्हें धमकाया गया. छात्रों का कहना है कि 200 रुपये देने पर प्रैक्टिकल की कॉपी फेंक दी जाती है. पूरे 500 रुपये की मांग की जाती है. इस कथित दबाव और अवैध वसूली से छात्र भयभीत हैं और उन्होंने भी निष्पक्ष जांच तथा कार्रवाई की मांग की है. एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो जिला इकाई छात्रों के हित में आंदोलन को बाध्य होगा. वहीं, इस मामले पर जब प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार से प्रतिक्रिया ली गई तो उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताया. उनका कहना है कि कुछ कोचिंग संचालक अनावश्यक दबाव बनाकर झूठे आरोप लगा रहे हैं. इधर, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी. मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बिथान के बीडीओ आफताब आलम ने कहा कि बीईओ को पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है. विद्यालय में इस प्रकार के आरोप लगने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में छात्रों के साथ इस तरह की घटनाएं न हों.

विज्ञापन
Ankur Kumar

लेखक के बारे में

By Ankur Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन