सदस्यता लक्ष्य पूरा करने को अंचलों में बैठक का निर्णय
बिहार राज्य किसान सभा जिला किसान कौंसिल ���ी बैठक उदय शंकर भवन जिला कार्यालय स्टेशन रोड में मनोज कुमार सुनील की अध्यक्षता में हुई.
समस्तीपुर : बिहार राज्य किसान सभा जिला किसान कौंसिल की बैठक उदय शंकर भवन जिला कार्यालय स्टेशन रोड में मनोज कुमार सुनील की अध्यक्षता में हुई. राज्य महासचिव विनोद कुमार झा पर्यवेक्षक थे. इसमें वर्ष 2022-23 की सदस्यता एवं लोकसभा चुनाव में किसानों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गयी. बैठक में बचे हुई सदस्यता 31 मई तक पूरा करने के लिए 28 मई तक सभी अंचलों की बैठक करने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह, श्याम किशोर कमल, उपेन्द्र राय, सिया प्रसाद, लाला प्रसाद, रामसेवक राय, सुखदेव राय, जयकांत महतो, महेन्द्र सिंह, रामज्ञान महतो, प्रेमानंद सिंह, परमानन्द चौधरी, गणेश महतो आदि थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए