अज्ञात हाइवा की कुचलकर सीएसपी संचालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की संध्या बहदुरा चौक के समीप एक अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार सीएसपी संचालक की मौत हो गई.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

समस्तीपुर. जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार की संध्या बहदुरा चौक के समीप एक अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार सीएसपी संचालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पूसा थाना के मोरसंड गांव के राज किशोर मिश्र के पुत्र राजेश रंजन उर्फ माठो (33) के रूप में की गई. बताया गया कि वह किसी काम को लेकर समस्तीपुर गए थे. वहां से वापस लौटने के दौरान किसी अज्ञात हाइवा से कुचलकर मौत हो गई. घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. पुलिस को सूचना मिलते ही लाश को बरामद कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा. घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों व रिश्तेदारों का रो- रो कर बुरा हाल बना हुआ है. पुलिस ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन