समस्तीपुर: मां के साथ सो रहे बच्चे का अपहरण, उधार के पैसे को लेकर दी थी धमकी

Updated:
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही जुटे ग्रामीण

समस्तीपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र में एक 11 वर्षीय बच्चे का उसके घर के दरवाजे से अपहरण कर लिया गया। उसकी मां ने पुलिस को बताया कि बच्चे को उधार के पैसे को लेकर धमकी दी गई थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चैता दक्षिणी पंचायत के भमरुपुर वार्ड सात में एक नाबालिग बच्चे के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है. गायब बच्चे की पहचान रामाकांत राय के 11 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और पीड़ित परिवार के घर पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Samastipur missing child case: मां के साथ दरवाजे पर सो रहा था 11 वर्षीय विवेक कुमार

पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि वह प्रतिदिन की भांति अपने पुत्र विवेक कुमार के साथ बुधवार की रात अपने दरवाजे पर सो रही थी. इसी दौरान लगभग तीन बजे जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने अपने बिस्तर से पुत्र को गायब पाया. इसके बाद उन्होंने तुरंत आसपास के लोगों को जगाकर बच्चे की तलाश शुरू की.

उधार के पैसे को लेकर दी गई धमकी का जताया गया अंदेशा

घटना की छानबीन करने पहुँची अंगारघाट थाना की पुलिस के समक्ष मां ने अपहरण की आशंका व्यक्त की है. मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार को गांव के ही दो व्यक्ति उधार लिए गए पैसे को लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे और अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे थे. उनका आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उनके बेटे का अपहरण किया गया है.

मौके पर पहुँची अंगारघाट पुलिस ने शुरू की गहन छानबीन

सूचना मिलने पर अंगारघाट थाना के दारोगा विनोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और बच्चे का सुराग लगाने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की तैयारी की जा रही है.

थानाध्यक्ष ने कहा- आवेदन मिलने पर दर्ज होगा अपहरण का केस

अंगारघाट थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है. पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

यह भी पढ़ें... मुजफ्फरपुर निबंधन कार्यालय में हंगामा, पेपरलेस व्यवस्था और हड़ताल के बीच अवैध वसूली का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन