मजदूर का शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन

बोचहा गांव में गुरुवार को मजदूर का शव पहुंचते ही परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. बोचहा गांव में गुरुवार को मजदूर का शव पहुंचते ही परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया. बताया जाता है कि अवधेश राय का पुत्र सुजीत राय (26) मंगलवार को दिल्ली में दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था.जहां काम करने के दौरान वह हीट वेव की चपेट में आ गया. साथियों की सहायता से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.पोस्टमार्टम के बाद दिल्ली से उसके शव को एम्बुलेंस से गांव लाया गया.मृतक अपने पीछे पत्नी व चार माह का पुत्र छोड़ गया. सूचना पर स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह के प्रतिनिधि रवीश कुमार सिंह मृतक के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया. वहीं बिहार सरकार के प्रवासी मजदूर योजना के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान कराने में हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिया

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन