जनता दरबार में निबटाये गये भूमि विवाद से संबंधित मामले

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना परिसर में रैयती भूमि विवाद निबटारे मामले से जुड़े शिविर में दस मामलों की सुनवाई की गई. दोनों पक्षों के लोगों को आवश्यक सुझाव दिये गये.

विज्ञापन

हसनपुर : स्थानीय थाना परिसर में रैयती भूमि विवाद निबटारे मामले से जुड़े शिविर में दस मामलों की सुनवाई की गई. दोनों पक्षों के लोगों को आवश्यक सुझाव दिये गये. मौके पर सीओ हनी गुप्ता, अनि रमेश कुमार, सुनील कुमार मंडल, अरविंद कुमार आदि मौजूद थे. मोहनपुर : थाना परिसर में भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार का आयोजन शनिवार को किया गया. जिसमें एक भी नये आवेदन प्राप्त नहीं हुए. हालांकि आठ पुराने मामले लंबित थे. जिनमें से सात मामलों का पक्ष विपक्ष के आपसी सहमति के आधार पर निष्पादन किया गया. इस आशय की जानकारी अंचलाधिकारी भाग्यश्री राज ने दी. उन्होंने बताया कि एक मामले की अगली तिथि निर्धारित की गयी है. इस मौके पर थाना प्रभारी अजित कुमार त्रिवेदी, अपर थाना प्रभारी रंजीत कुमार शर्मा व राजस्व कर्मी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन