ePaper

सडक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Updated at : 17 Nov 2024 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
सडक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

जिले खानपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव के समीप रविवार को चार पहिया वाहन के ठोकर से एक युवक की मौत हो गई.

विज्ञापन

समस्तीपुर: जिले खानपुर थाना क्षेत्र के रेवड़ा गांव के समीप रविवार को चार पहिया वाहन के ठोकर से एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के दसौत गांव निवासी पप्पू झा के 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार झा के रूप में हुई है. वहीं जख्मी युवक दसौत गांव के ही गुलशन कुमार बताया गया है. घटना के संबंध में मृतक विकास के परिजनों ने बताया कि वह बाइक से अपने मित्र गुलशन कुमार को समस्तीपुर जंक्शन पर छोडने जा रहा था. इस दौरान खानपुर थाना के पास किसी अज्ञात चार चक्का वाहन ने उसे पीछे से कुचल दिया. घटनास्थल पर ही विकास की मौत हो गई. जबकि गंभीर हालत में गुलशन को स्थानीय लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. इघर, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची. स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गुलशन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. उधर इस घटना के बाद मृतक के पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है. सदर डीएसपी तो विजय महतो ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है. जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है. आवेदन मिलते की अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन