ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पूर्व उप मुखिया की मौत, एक जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 May 2024 10:32 PM
थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर तेल डिपो चौक के पास एसएच 88 पर गुरुवार की शाम एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी.
दलसिंहसराय.थाना क्षेत्र के रामपुर जलालपुर तेल डिपो चौक के पास एसएच 88 पर गुरुवार की शाम एक ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. वहीं बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. मृतक की पहचान बछ्वाडा थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड 4 निवासी कपलेश्वर राय के पुत्र विशनपुर के पूर्व उप मुखिया दिनेश कुमार राय के रूप में किया गया. बीच सड़क पर ही हादसा होने के कारण गुस्साए लोगो ने बांस बल्ला लगाकर पर करीब दो घंटे तक दलसिंहसराय -रोसड़ा सड़क मार्ग जाम कर दिया. घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत कराने में जुट गई. जानकारी देते मृतक के पुत्र दीपक ने बताया कि आज़ ही दोपहर में दिनेश राय अपने चचेरे चाचा घायल केवशर राय के पुत्र अमरेश राय (45) के साथ अपने घर से दलसिंहसराय के रास्ते विभूतिपूर थाना के तरुनिया में अपनी बेटी के रिश्ता के लिए गए थे. वापस आने के क्रम में पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया. ट्रक ने बाइक को पचास मीटर तक घसीटता चला गया. वहीं पीछा करने में ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया. घटना में दिनेश राय की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं बाइक चला रहे अमरेश राय घायल हो गए. जिसे बेहतर इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल से रेफर कर दिया गया. घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन घटना स्थल पर पहुंचे. थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन सहित अन्य पुलिस बल व स्थानीय लोगों द्वारा समझाने बुझाने के बाद जाम समाप्त हुआ. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना को लेकर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जायेगा. परिजनों द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ट्रक को जब्त कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










