बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यवसायी से छीना साठ हजार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के पतैली व गावपुर गांव के बीच दुकान बंद कर घर जा रहे एक दुकानदार से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर 60 हजार रुपये छीनकर फरार हो गये

विज्ञापन

उजियारपुर : थाना क्षेत्र के पतैली व गावपुर गांव के बीच दुकान बंद कर घर जा रहे एक दुकानदार से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल का भय दिखाकर 60 हजार रुपये छीनकर फरार हो गये. बताते हैं कि रुपये छीनने के क्रम में दुकानदार ने विरोध किया और बदमाश के हाथ से पिस्टल छीनकर दूर फेंक दिया. इसी बीच हल्ला सुनकर कुछ लोगों को आते देख सभी बदमाश वहां से फरार हो गये. घटना बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे की बतायी गयी है. इस संबंध में पीड़ित दुकानदार पतैली निवासी संजय कुमार चौरसिया ने थाने में आवेदन दिया है. बताया है कि बुधवार की शाम करीब साढे़ नौ बजे गावपुर योगी चौक स्थित अपनी जेनरल स्टोर को बंद कर सड़क से होकर अपने घर पतैली जा रहे थे. इसी बीच पतैली-गावपुर सीमा के पास धमुआ चौक की ओर से एक अपाची बाइक पर तीन की संख्या में बदमाश आगे से घेर लिया और जिसमें से एक बदमाश ने सिर में पिस्टल सटा दिया. वहीं पहले से खड़ा एक बदमाश ने हाथ से रुपये का झोला छीन लिया. जिसमें रुपये के अलावा दुकान का कुछ कागजात भी थे. इसके बाद एक बदमाश जेब सर्च करने लगा. इसी बीच मौका देख बदमाश के हाथ से पिस्टल छीनकर हल्ला किया. इस पर लोगों को आते देख तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर पुनः धमुआ चौक की ओर फरार हो गये. जबकि चौथा बदमाश बगल की खेत की ओर भाग गया. जिसका चप्पल घटना स्थल पर छूट गया. दुकानदार ने कहा कि सूचना पर थाना की गश्ती दल पहुंचकर मौके से पिस्टल बरामद कर अपने साथ ले गये. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन