एक ट्रक विदेशी शराब जब्त, कारोबारी फरार

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अंजना पंचायत के मंजिल मुबारक सीमन परती से बुधवार की रात कल्याणपुर पुलिस ने एक ट्रक पर लदे विदेशी शराब बरामद की.

विज्ञापन

कल्याणपुर : थाना क्षेत्र के अंजना पंचायत के मंजिल मुबारक सीमन परती से बुधवार की रात कल्याणपुर पुलिस ने एक ट्रक पर लदे विदेशी शराब बरामद की. सूचना प्राप्त हुई कि शराब की बड़ी खेप मंजिल मोबारक में एक ट्रक विदेशी शराब लायी गयी है. सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नितिश चन्द्र धारिया एडिशनल एसएचओ चंद्रभूषण कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी के लिए पहुंची. जिसमें छः चका ट्रक पर डाब नारियल फल के बीच में छुपा कर शराब रखी गई थी. जिसमें अरुणाचल प्रदेश निर्मित मैकडबल व नाइन स्टार्ट विदेशी शराब की 214 काटन बरामद हुई है. प्रभारी थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी नितिश चन्द्र धारिया ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शराब कारोबारी को चिह्नित कर लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन