अब ट्रेनों में आरक्षण कोटा खुशखबरी. महिला व बुजुर्ग यात्रियों की परेशानी होगी कम

Published at :11 Jul 2016 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
अब ट्रेनों में आरक्षण कोटा खुशखबरी. महिला व बुजुर्ग यात्रियों की परेशानी होगी कम

समस्तीपुर : ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची देख कर महिला व बुजुर्ग यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने उनकी परेशानी कम करने की कोशिश की है. रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों में महिला व बुजुर्ग यात्रियों के लिए आरक्षण का कोटा निर्धारित कर दिया है. अब उन्हें आरक्षण टिकट मिलने में […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची देख कर महिला व बुजुर्ग यात्रियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने उनकी परेशानी कम करने की कोशिश की है. रेलवे बोर्ड ने सभी ट्रेनों में महिला व बुजुर्ग यात्रियों के लिए आरक्षण का कोटा निर्धारित कर दिया है. अब उन्हें आरक्षण टिकट मिलने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी.

सभी ट्रेनों में महिलाओं के लिए बोगी के बीचों-बीच बर्थ की व्यवस्था की गयी है. ताकि यात्रा के दौरान अकेली सफर करने वाली महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस नहीं करें. हालांकि, बुजुर्ग यात्रियों के पूर्व से मिल रही सुविधा भी मिलती रहेगी. रेलवे बोर्ड के निर्देश पर समस्तीपुर रेल मंडल के आरक्षण केंद्रों को निर्देश जारी कर दिया गया है. सूत्रों ने बताया कि बरौनी-दिल्ली जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस समेत सभी लंबी दूरी की गाडि़यों में यह सुविधा प्रदान कर दी गयी है. डीआरएम सुधांशु शर्मा ने बताया कि मंडल में महिलाओं व बुजुर्गों को सुविधा दी जा रही है.

स्लीपर व वातानुकूलित बोगी में महिलाओं का कोट तय
रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता आदि रूटों पर चलने वाली लंबी दूरी की सभी ट्रेनों में महिला व बुजुर्ग यात्रियों के लिए स्लीपर व एसी बोगी में कोटा एलर्ट कर दिया है. सूत्रों ने बताया कि स्लीपर में महिलाओं के 12, एसी-3 में चार तथा एसी टू में तीन सीट की व्यवस्था की गयी है. सूत्रों ने बताया कि जिस भी महिला के साथ 11 वर्ष व उससे कम उम्र के बच्चे सफर कर रहा है तो उसे महिला कोटा के तहत बर्थ उपलब्ध कराया जायेगा. महिलाओं के लिए बोगी के बीचों-बीच बर्थ की व्यवस्था की गयी है.
बुजुर्गों के लिए भी ट्रेनों में अलग से कोटा उपलब्ध : बुजुर्ग यात्रियों के लिए सभी ट्रेनों में अलग से बर्थ की व्यवस्था की गयी है. इसके साथ ही तहत स्लीपर में 6, एसी-3 में चार व एसी -टू में दो बर्थ का कोटा निर्धारित किया गया है. इसके अलावा 60 वर्ष के पुरुष व 45 साल की महिलाओं को बुजुर्ग यात्री के लिए पूर्व से मिल रही सुविधा भी मिलती रहेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन