कुशेश्वर पक्षी विहार ने फंसायी हसनपुर-सकरी रेल परियोजना

समस्तीपुर : पूर्व रेलमंत्री स्व ललितनारायण मिश्र के सपनों की हसनपुर-सकरी रेल परियोजना दशकों बाद भी पूरी नहीं हो पायी है. योजना के पूरा होने में और कितने दशक लगेंगे यह कोई अधिकारी बताने को तैयार नहीं है. कुशेश्वर पक्षी विहार की रक्षा को लेकर वन विभाग ने परियोजना के कार्य पर पाबंदी लगा दी […]
समस्तीपुर : पूर्व रेलमंत्री स्व ललितनारायण मिश्र के सपनों की हसनपुर-सकरी रेल परियोजना दशकों बाद भी पूरी नहीं हो पायी है. योजना के पूरा होने में और कितने दशक लगेंगे यह कोई अधिकारी बताने को तैयार नहीं है. कुशेश्वर पक्षी विहार की रक्षा को लेकर वन विभाग ने परियोजना के कार्य पर पाबंदी लगा दी है.
करीब आठ सालों से एनओसी के लिए मामला वन विभाग के यहां लंबित है. जबकि वन व रेलवे अधिकारियों ने कई बार स्थल निरीक्षण भी किया है. बाढ़ प्रभावित इस क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए योजना को जरूरी भी बताया है, लेकिन अबतक कार्य शुरू करने के लिए विभाग ने एनओसी नहीं दी है. उधर, हसनपुर-कुशेशवर के बीच हसनपुर की ओर से 11 किलोमीटर तक मिट्टीकरण का कार्य हुआ है. उसके बाद निकाले गये कार्य में संवेदक भाग नहीं ले रहे हैं. इससे मामला और पेचिदा हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










