सैमसंग के प्रबंधक को मारी गोली, बैग लूटे

पूसा (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के हरपुर ठाकुर टोल भुस्कौल गांव के पास सोमवार को दो अपाचे पर सवार चार अपराधियों ने सैमसंग कंपनी के प्रबंधक मो. साहिल उर्फ चुन्ना को गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी साहिल की बाइक की डिक्की में रखे बैग को लूट कर वापस मुजफ्फरपुर की ओर भाग […]
पूसा (समस्तीपुर) : थाना क्षेत्र के हरपुर ठाकुर टोल भुस्कौल गांव के पास सोमवार को दो अपाचे पर सवार चार अपराधियों ने सैमसंग कंपनी के प्रबंधक मो. साहिल उर्फ चुन्ना को गोली मार दी. गोली मारने के बाद अपराधी साहिल की बाइक की डिक्की में रखे बैग को लूट कर वापस मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले.
बाइक से गिरे साहिल को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए मुरौल पीएचसी में भरती कराया. जहां डॉक्टरों ने मां जानकी अस्पताल मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया. अपराधियों ने पांच गोली चलायी, जिसमें चार गोली लगी है. उसकी स्थिति गंभीर है. साहिल नगर थाना क्षेत्र के पक्की सराय वमरा गली का रहनेवाला है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खोखे बरामद किये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










