दुष्कर्म में विफल होने पर विधवा को चाकू मारा

Published at :07 Jan 2016 3:00 AM (IST)
विज्ञापन
दुष्कर्म में विफल होने पर विधवा को चाकू मारा

समस्तीपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के खैरी गांव की विधवा के साथ उसके गोतनी के पुत्र ने दुष्कर्म का प्रयास किया. विफल होने पर महिला को चाकू मार कर घायल कर दिया. जख्मी अवस्था में उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है. नगर पुलिस को दिये फर्द बयान में महिला ने कहा है कि मंगलवार […]

विज्ञापन

समस्तीपुर : खानपुर थाना क्षेत्र के खैरी गांव की विधवा के साथ उसके गोतनी के पुत्र ने दुष्कर्म का प्रयास किया. विफल होने पर महिला को चाकू मार कर घायल कर दिया. जख्मी अवस्था में उसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है. नगर पुलिस को दिये फर्द बयान में महिला ने कहा है कि मंगलवार की रात वह अपने घर में थी. इसी क्रम में उसकी गोतनी का पुत्र घर में घुस गया. साथ ही महिला के साथ जबर्दस्ती करने का प्रयास किया.

विरोध करने पर उसने चाकू से वार किया. चाकू पेट में लग गयी. शोर शराबा सुनकर आसपास के लोगों को जमा होता हुआ देख कर आरोपित मौके से फरार हो गया. गांव के लोगों ने सदर अस्पताल में दाखिल करा दिया. नगर पुलिस का कहना है कि फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है. जिसे अग्रेतर कार्रवाई के लिए संबंधित थाने की पुलिस को भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन