सदर अस्पताल का बेड छोड़ भागे मरीज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2015 1:08 AM

विज्ञापन

समस्तीपुर : सदर अस्पताल मे बुधवार को करीब 1 बजे भूकंप आने की अफवाह से मरीजों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. भर्ती मरीज भूकंप आने की सूचना मिलते ही अपने अपने बेड से भाग खड़े हुए. सभी अस्पताल परिसर में आकर रुके. अस्पताल का माहौल कुछ समय के लिये अफरातफरी में बदल गया. […]

विज्ञापन
समस्तीपुर : सदर अस्पताल मे बुधवार को करीब 1 बजे भूकंप आने की अफवाह से मरीजों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी. भर्ती मरीज भूकंप आने की सूचना मिलते ही अपने अपने बेड से भाग खड़े हुए. सभी अस्पताल परिसर में आकर रुके.
अस्पताल का माहौल कुछ समय के लिये अफरातफरी में बदल गया. भर्ती मरीजों के चहरे पर डर की झलक साफ नजर आ रही थी.
भर्ती मरीज को उसके परजिन लेकर परिसर की ओर भागने लगे. इस बात की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल के डीएस डा. श्याम मोहन दास ने मरीज को समझा बुझा कर रूम में जाने को कहा. साथ ही अस्पताल में मौजूद लोगों से अनुरोध किया कि भूकंप की अफवाहों को नहीं उड़ायें. इससे बड़ी घटना हो सकती है. इसके लिए कड़ी कार्रवाई किये जाने की भी उन्होंने चेतावनी दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन