होली के दिन नहीं बजेगा डीजे

Updated:
विज्ञापन

ताजपुर. स्थानीय थाना परिसर में होली पर्व को ले शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन की अध्यक्षता में हुई. आपसी सहयोग से पर्व मनाने की अपील मुफस्सिल इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने लोगों से की. मौके पर ताजपुर सीओ भारत भूषण, मोरवा सीओ शाह आलम, एकबाल अहमद, केडी उपाध्याय, त्रिलोक उपाध्याय, मुखिया शंकर शर्मा, […]

विज्ञापन

ताजपुर. स्थानीय थाना परिसर में होली पर्व को ले शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष अभिषेक अंजन की अध्यक्षता में हुई. आपसी सहयोग से पर्व मनाने की अपील मुफस्सिल इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने लोगों से की. मौके पर ताजपुर सीओ भारत भूषण, मोरवा सीओ शाह आलम, एकबाल अहमद, केडी उपाध्याय, त्रिलोक उपाध्याय, मुखिया शंकर शर्मा, सुखदेव साह, सरपंच रमा शंकर रंजन, विनोद राय, मो़ मनौअर, सूर्य कांत नारायण मिश्र, राम नारायण गिरि, घनश्याम पोद्दार, पवन पोद्दार आदि मौजूद थे. कल्याणपुर : अंचलाधिकारी कमलेश कुमार की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति बैठक हुई. थाना अध्यक्ष चर्तुवेदी सुधीर कुमार ने चाक चौबंद व्यवस्था की जानकारी दी. डीजे नहीं बजाने, मद्य निषेध के लिए होली के दिन शराब की सभी दुकानें बंद रहने की जानकारी दी गयी. मौके पर जिप उपाध्यक्ष रघुवर राय, राजद अध्यक्ष सत्यनारायाण राय, पूर्व उपप्रमुख दीनदयाल झा, सुभाष सहनी, लालदेव बैठा, मुकेश सिंह सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन