रोजगार व मेधा एक दूसरे के पूरक : प्रबंधक
समस्तीपुर. बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए आज हर स्तर पर तकनीकी सहायता चाहिए. जो कंप्यूटर से जुड़े गतिविधियों के माध्यम से सरलता के साथ उपलब्ध होता है. उक्त बातें शहर के धर्मपुर स्थित कम्प्यूटर इंफो वैली प्राइवेट लिमिटेड के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक रिशी कुमार […]
समस्तीपुर. बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने के लिए आज हर स्तर पर तकनीकी सहायता चाहिए. जो कंप्यूटर से जुड़े गतिविधियों के माध्यम से सरलता के साथ उपलब्ध होता है.
उक्त बातें शहर के धर्मपुर स्थित कम्प्यूटर इंफो वैली प्राइवेट लिमिटेड के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक रिशी कुमार ईश्वर ने कही. उन्होंने कहा कि रोजगार व मेधा एक दूसरे के पूरक है.
यही मेधा रोजगार को हासिल करने में सहायक होती है. व्यवस्थापक निदेशक संजीत कुमार रावत ने कहा कि राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु विकास संस्थान निसबड द्वारा जिले में तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए अभ्यर्थियों को नि:शुल्क उद्यमिता सह कौशल उन्नयन प्रशिक्षण दिया जाता है. ताकि रोजगार में तकनीकी दक्षता में यह सहायक हो. मौके पर मो. नसीम, रुपेश कुमार, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार राय, आजाद वर्मा, श्रीकांत सहाय व कई शहर के कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










