महिला बोगियों में यात्रा कर रहे दर्जनभर पुरुष यात्री धराये

Updated:
विज्ञापन

समस्तीपुर. जंकशन पर आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया. इस क्रम में जंकशन के यार्ड परिसर में अनधिकृत रूप से विचरण कर रहे आठ लोगों को दबोचा गया. वहीं विभिन्न ट्रेनों में चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करने वाले दर्जनभर पुरुष यात्रियों को भी पकड़ा गया. […]

विज्ञापन

समस्तीपुर. जंकशन पर आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया. इस क्रम में जंकशन के यार्ड परिसर में अनधिकृत रूप से विचरण कर रहे आठ लोगों को दबोचा गया. वहीं विभिन्न ट्रेनों में चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करने वाले दर्जनभर पुरुष यात्रियों को भी पकड़ा गया. जिसे आवश्यक कार्रवाई के लिए रेल मजिस्ट्रेट के पास भेजा गया. आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया. इस क्रम में जंकशन से गुजरने वाली मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को खंगाला गया. इसमें महिला बोगियों से इन यात्रियों को उतार कर आवश्यक कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन