तीन लोडेड पिस्तौल के साथ दो बदमाश हुए गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

शाहपुर पटोरी : पटोरी पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान पटोरी मोहिउद्दीननगर मुख्य मार्ग के बलहा मोड़ के पास से तीन देसी लोडेड पिस्तौल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से पिस्तौल के अलावे तीन गोली, एक मोबाइल एवं एक बिना नंबर का हीरो ग्लैमर बाइक बरामद की गई […]
विज्ञापन
शाहपुर पटोरी : पटोरी पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान पटोरी मोहिउद्दीननगर मुख्य मार्ग के बलहा मोड़ के पास से तीन देसी लोडेड पिस्तौल के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक के पास से पिस्तौल के अलावे तीन गोली, एक मोबाइल एवं एक बिना नंबर का हीरो ग्लैमर बाइक बरामद की गई है.
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को संध्या गश्ती के दौरान उक्त मार्ग के बलहा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली. गिरफ्तार युवक की पहचान वैशाली जिले के करनौती निवासी शिव प्रसाद राय के पुत्र यदुनाथ कुमार एवं भूखल राय के पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गई है. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ा गया.
जिसके पास से तीन देसी लोडेड पिस्तौल एवं तीन गोली बरामद की गई है. दोनों युवक हथियार की डिलिवरी करने सिबैसिगपुर जा रहा था. बरामद बाइक चोरी की लग रही है. कार्रवाई में थानाध्यक्ष के अलावा एएसआई विनय कुमार पासवान, टाइगर मोबाइल के जवान रौशन कुमार, अमित कुमार पासवान व पुलिस बल शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










