डिक्की तोड़ 2.25 लाख निकालने के मामले में दर्ज करायी प्राथमिकी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के साखमोहन वार्ड 16 निवासी अरविन्द प्रसाद सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें अग्यात को आरोपित करते हुए कहा है कि वह बीते 13 फरवरी दोपहर 2:15 बजे भारतीय स्टेट बैंक शाखा विभूतिपुर पहुंचा. बैंक से 1 लाख 95 हजार रुपये निकासी […]
विज्ञापन
विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के साखमोहन वार्ड 16 निवासी अरविन्द प्रसाद सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसमें अग्यात को आरोपित करते हुए कहा है कि वह बीते 13 फरवरी दोपहर 2:15 बजे भारतीय स्टेट बैंक शाखा विभूतिपुर पहुंचा. बैंक से 1 लाख 95 हजार रुपये निकासी की और बैग में रखा.
आपके शहर में
विज्ञापन
जिसमें पूर्व से 30 हजार रुपये पूर्व से रखी गई थी. राजीव और उसकी पत्नी रूपम कुमारी का चेकबुक, पासबुक, एफडी, आधार कार्ड, आयकर द्वारा भेजे गये कागजात और अन्य जरूरी कागजात भी रखा था. बैग को बाइक की डिक्की में रखकर अपना साइड देखने के लिए गंगौली जा रहा था.
गंगौली अनिल चौधरी के घर के सामने पहुंचा और बाइक लगाकर उससे आवश्यक बातचीत करने लगा. तकरीबन 10 मिनट के पश्चात जब बाइक के समीप पहुंचा तो देखा कि डिक्की खुला हुआ है और उसमें रखा बैग गायब है. जिसमें सभी कागजात और रुपये रखे थे. थानाध्यक्ष कृष्णचंद्र भारती ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन